हरदा। सनफ्लावर स्कूल का संचालन करने वाली शिक्षण विकास समिति हरदा के त्रि-वार्षिक चुनाव 7 अक्टूबर 2026 को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में डॉ. आर. के. पाटिल को समिति का अध्यक्ष तथा संजय कमलचंद जैन को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
समिति के अन्य पदाधिकारियों में प्रवीण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सुरेश चंद्र अग्रवाल को सचिव तथा मनदीप सिंह सलूजा को सह-सचिव चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
शिक्षण विकास समिति सनफ्लावर स्कूल के माध्यम से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और शिक्षा के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रतीक अग्रवाल, डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, महेंद्र जैन, लखन अग्रवाल, नवनीत पटेल सहित समिति के सदस्यों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्रेकिंग
पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ...
रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त
छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त
MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार
MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर
आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
हरदा में तालाब में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत
आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, हंडिया फीडर में मेंटेनेंस
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
