jhankar
ब्रेकिंग
विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति

BIG News : देवास में गजवा-ए-हिंद के खिलाफ NIA की कार्रवाई, छापा मारकर युवक से की पूछताछ, शहर में हडकंप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास। देश विरोधी आतंकी माडयूल गजवा हिंद की गतिविधियों के संदेह पर नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी एनआईए ने छापामार कार्यवाही करते हुए रविवार की सुबह एक युवक को पकड़ा और उससे पूछताछ की है।इससे शहर में हडकंप मच गया।इसकी भनक स्थानीय पुलिस को भी नही लगी । मिली जानकारी के अनुसार देवास के सतवास में एनआईए की टीम ने एक मुस्लिम युचक के घर पर अचानक दबिश दी और उससे 4घंटे तक पूछताछ की साथ ही उसके मोबाईल को अपने कब्जे में लिया इससे आगे जांच की जायेगी। जानकारी के मुताबिक टीम रविवार तड़के देवास आई थी। इसमें पांच अधिकारी शामिल थे। टीम को सतवास में किसी संदिग्ध युवक का इनपुट मिला था। इस पर देवास पुलिस को सूचना दी।
युवक के मोबाइल की होगी जांच – बताया जा रहा है कि जिस युवक से पूछताछ की गई उसके बारे में जानकारी मिली थी कि वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से किसी ग्रुप से जुड़ा था। उक्त ग्रुप में गजवा.ए.हिंद के कट्टरपंथी भारत विरोधी विचार का प्रचार होता था। एनआईए की टीम ने उसका मोबाइल जब्त किया है। ताकि युवक ग्रुप में कैसे जुड़ा, कब से जुड़ा और क्या उसके पास किसी तरह के काल आए आदि विषयों पर टीम जांच कर रही है।

- Install Android App -

(K.sejkar)