jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

Big news: पर्वतीय इलाके में निजी विमान दुर्घटना ग्रस्त , कई यात्रियों की मौत , मची चीख पुकार

 दिल्ली।  रविवार की सुबह  दर्दनाक हादसा हो गया। नेपाल के प्रमुख शहरों में से एक पोखरा के समीप एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। नेपाल के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब तक 30 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।  हालांकि, एयरलाइंस और सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

जानकारी के मुताबिक, विमान अभी पोखरा के पास पहुंचा था कि एक पर्वतीय इलाके में हादसे का शिकार हो गया। बचाव कार्य जारी है। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। हादसे की जानकारी देते हुए येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि यति (Yeti) एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

- Install Android App -

दुर्घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर के साथ एक बचाव दल तैनात किया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक 68 यात्रियों के साथ विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। लगभग 20 मिनट बाद ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जो कि अपने गंतव्य से कुछ किलोमीटर दूर था। बचाव अभियान जारी है। ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई है।