jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Big News: हाथ में भगवा मुंह पर जय श्री राम, मुंबई से अयोध्या पैदल यात्रा पर शबनम… सोशल मीडिया पर विडियों वायरल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई : 22 जनवरी 2024 को भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि इस दिन अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का उद्घाटन होगा। इस अद्भुत क्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 5000 लोग शामिल होंगे। सभी तैयारियां को लेकर .लोगों के बीच एक उत्साह भरा माहौल है।

मुंबई से पैदल अयोध्या जा रही मुस्लिम  लड़की –

“ट्विटर पर Gems Of Bharat नाम से बने हैंडल पर एक लड़की का वीडियो शेयर किया गया है. यह लड़की अपनी पीठ पर एक बैग टंगी हुई है, जिस पर एक बैनर लगा हुआ है और लिखा है- जय श्री राम मुंबई से अयोध्या पैदल यात्रा. इस बैनर पर नवनिर्मित राम मंदिर की फोटो भी लगाई गई”

- Install Android App -

 सोशल मीडिया पर एक विडियों वायरल हो रहा है।  मुंबई से पैदल अयोध्या जा रही लड़की का हैं जो खुद को सनातनी मुस्लिम बताती है। लड़की का नाम शबनम शेख है। उन्होंने एक भगवा झंडा और बैनर के साथ मुंबई से अयोध्या तक की पैदल यात्रा की है। उसके बैनर पर जय श्री राम मुंबई से अयोध्या पैदल यात्रा लिखा है और उसने नवनिर्मित राम मंदिर की फोटो और भगवा झंडा भी साथ लिया है।

शबनम शेख कहती है कि मैं भारतीय सनातनी मुसलमान हूं ।शबनम सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा सक्रिय हैं। वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कविता भी पोस्ट करती रहती हैं। भगवान श्रीराम के गुणों को कविता के माध्यम से गाती हैं।जब उनसे पूछा गया कि आप कब तक अयोध्या पहुंचेंगी तो उन्होंने कहा कि मैं बस भगवान राम जी का नाम लेकर निकल पड़ी हूं मुझे नहीं पता कि कितना वक्त लगेगा।

भगवान  श्रीराम पर आस्था –
शबनम का कहना है की वह एक राष्ट्रवादी हैं। उनके अंदर राष्ट्रवाद का खून है। उनके लिए देशभक्ति सबसे पहले है। शबनम अपने को सनातनी बताते हुए कहती हैं कि मुस्लिम लड़की होने के बाद भी मुझ में भगवान श्रीराम जी पर आस्था है।  इसलिए मैं मानसिक, शारीरिक, और आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहती हूं।सोशल मीडिया पर शबनम शेख का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है|