jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

ब्राह्मण बेटी की चाह रखने वाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद प्रदेशभर में उनके खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज की ओर से आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही है। इस मामले में केंद्र से लेकर राज्य के कई बड़े नेताओं ने भी नाराजगी जताई है।

- Install Android App -

मंत्रालय के बाहर टेंट लगाकर बैठे सैकड़ों प्रदर्शनकारी
आज राजधानी भोपाल में आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ मंत्रालय के सामने टेंट लगाकर ब्राह्मण समाज ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंत्रालय के मेन गेट के सामने जमकर नारेबाजी की और आईएस अधिकारी को बर्खास्त करने तथा उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे लाेगों के अंदर इस बयान को लेकर गुस्‍सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

प्रदेशभर में आईएएस के खिलाफ ज्ञापन और मार्च जारी
अजाक्‍स के अधिवेशन में संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बेटी को अपनी बहू के रूप में देखने की बात कही थी, उस बयान को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध की आग फैल गई है। पन्ना, सतना, मंडला, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, उज्जैन और इंदौर सहित कई शहरों में ब्राह्मण समाज के लोगों ने पैदल मार्च कर विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।