jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

शिलांग कोर्ट में सोनम को देखते ही चीखा विपिन रघुवंशी, यही है कातिल

इंदौर। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में मेघालय की राजधानी शिलांग कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी सिलसिले में राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी के बयान दर्ज किए गए। सुनवाई के दौरान हत्या के आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। इस दौरान सोनम व राज की शिनाख्त विपिन रघुवंशी से कराई गई। सोनम का चेहरा देखते हुए विपिन ने चीखते हुए कहा कि यही है मेरे भाई राजा की कातिल।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गवाही का दौर

मामले के अनुसार आरोप है कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने शिलांग में हनीमून के दौरान सुपारी किलर से करवाई। इसकी साजिश सोनम के प्रेमी राज ने इंदौर में रची थी। हत्या आरोपी सोनम रघुवंशी सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय होने के बाद अब इस मामले की नियमित सुनवाई हो रही है।

- Install Android App -

5 लड़कियों के बीच सोनम को पेश किया

विपिन रघुवंशी पिछले 3 दिन से शिलांग में है। गुरुवार को विपिन ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा को भी विपिन के सामने प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सोनम को 5 लड़कियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के समक्ष उपस्थित किया गया। कोर्ट ने विपिन से सोनम रघुवंशी को पहचानने को कहा। इस पर विपिन रघुवंशी द्वारा सोनम को पहचान लिया गया।

सोनम के प्रेमी राज को भी विपिन ने पहचाना

विपिन रघुवंशी ने कोर्ट में कहा “इसे मैं बहू बनाकर अपने घर लेकर आया था, लेकिन इसने मेरे भाई की हत्या कर दी। इसे मैं कभी नहीं भूल सकता।” राज कुशवाहा को भी 4 युवकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विपिन के सामने प्रस्तुत किया गया। इस दौरान राज को भी विपिन ने पहचान लिया। कोर्ट ने इस दौरान यह भी पूछा “राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से किस तरह से हुई थी। क्या कोई परिवार के ही सदस्य ने सोनम रघुवंशी के बारे में जानकारी दी या फिर आपके द्वारा ही सोनम रघुवंशी को ढूंढा गया।”