मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। कोतवाली हरदा पुलिस ने नकबजनी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए दो मोबाइल, दो पावर बैंक और पुराना HP लैपटॉप सहित करीब ₹90 हजार का माल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर मोबाइल, पावर बैंक, लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। मामले में अपराध क्रमांक 517/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी सहायता से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर रवि यादव (32) निवासी इंदौर और विनय यादव (22) निवासी हरदा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की।
कार्रवाई में थाना प्रभारी आर.एल. भारती, प्र.आर. देवेंद्र सूरमा, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक रामनरेश एवं साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

