jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग

हरदा। मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जिला हरदा ने राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नत किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री एवं कलेक्टर हरदा के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में संघ ने बताया कि वर्तमान में नायब तहसीलदार के सीमित भर्ती परीक्षा के पदों को छोड़कर सीधी भर्ती के 538 पद तथा राजस्व निरीक्षक से पदोन्नति के 22 पद रिक्त हैं। वहीं नायब तहसीलदार (भू-संसाधन प्रबंधन) के सीधी भर्ती के 69 पद और राजस्व निरीक्षक से पदोन्नति के 43 पद रिक्त बताए गए हैं। संघ के अनुसार सीमित भर्ती परीक्षा को छोड़कर कुल 672 पद रिक्त हैं।

- Install Android App -

संघ ने मांग की है कि नियमों में संशोधन करते हुए एक बार के लिए सीधी भर्ती के पदों को रोककर इन रिक्त पदों पर राजस्व निरीक्षकों को पदोन्नति दी जाए। संघ का कहना है कि इससे अनुभवी कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी, प्रशिक्षण में लगने वाला समय एवं संसाधन कम होंगे और कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि पदोन्नति के बाद भी यदि राजस्व निरीक्षक संवर्ग के कुछ कर्मचारी पदोन्नति से वंचित रह जाते हैं, तो पूर्व में लंबित मांगों के अनुसार सर्किल भत्ता एवं अन्य सुविधाओं को वर्तमान महंगाई के अनुरूप पुनरीक्षित किया जाए। वहीं पदोन्नति संभव नहीं होने की स्थिति में नायब तहसीलदार के स्वीकृत पदों में राजस्व निरीक्षकों के लिए 75 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरने की मांग की गई है।