jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

BIHAR NEWS : आस्था सब पर भारी – मन्नत पूरी होनेे पर औरंगजेब ने भगवा वस्त्र पहन,तिलक लगाकर पैदल पहुंचा देवघर, भोले बाबा का किया जलाभिषेक

मकड़ाई एक्सप्र्रेेस 24 बिहार | जब परिवार पर कोई संकट आता है तो कोई भी व्यक्ति अपने आराध्य को जरूर याद करता है और विपत्ति से मुक्ति पाने की दुआ करता है। ऐसे में जब मुस्लिम समुदाय के एक सामाजिक कार्यकर्ता औरंगजेब अहमद के बेटे को गंभीर बीमारी हो गई और तमाम डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और दवाओं ने भी असर दिखाना बंद कर दिया तो आखिरकार औरंगजेब ने देवघर जाकर बाबा से मन्नत मांगी, जो कि पूरी हो गई।
मन्नत पूरी हुई तो औरंगजेब अहमद ने हाल ही में सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा निकाली और महादेव पर जल अर्पित कर अपनी आस्था जताई। औरंगजेब अहमद नरकटियागंज प्रखंड की भसुरारी पंचायत में तरहरवा गांव के रहने वाले हैं। 

औरंगजेब के बेटे को थी दिल की बीमारी

- Install Android App -

औरंगजेब अहमद के मुताबिक, मेरा 10 साल का बेटा दिल की बीमारी से जूझ रहा था। कई जगह इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला था। कई डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी, लेकिन कोई भी ऑपरेशन के बाद भी ठीक होने की गारंटी नहीं ले रहा था। आखिरकार गुजरात के अहमदाबाद स्थित सत्य साईं अस्पताल में ऑपरेशन कराने पहुंचा। अस्पताल में स्थित शिव मंदिर में मन्नत मांगी कि यदि बेटा ठीक हो जाएगा तो देवघर में जलाभिषेक करने जरूर जाएगा। बच्चे का ऑपरेशन सफल रहा और उसका बेटा अब पूरी तरह स्वस्थ हो गया है।

मन्नत पूरी हुई तो आया देवघर

औरंगजेब का कहना है कि भगवान भोलेनाथ ने मेरी मन्नत पूरी की है। मन्नत पूरी होने पर मेरी भगवान शिव के प्रति आस्था बढ़ गई। अब सावन माह में औरंगजेब ने देवघर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। औरंगजेब ने सुल्तानगंज से जल भरा और फिर पैदल यात्राकर बाबाधाम पहुंचा और पूजा की।