jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

बिहार रेल हादसा अपडेट: झाझा-जसीडीह मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, 19 डिब्बे क्षतिग्रस्त, नदी में गिरे वैगन

बिहार में झाझा-जसीडीह रेलखंड पर हुई मालगाड़ी दुर्घटना

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जमुई (बिहार)। बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात एक भीषण रेल हादसा हुआ, जिससे हावड़ा-पटना-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है।

घटना की पूरी जानकारी

झाझा-जसीडीह रेलखंड के बीच टेलवा बाजार हॉल्ट के पास पुल संख्या 676 (बड़ुआ नदी) पर सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी के लगभग 19 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के तीन डिब्बे सीधे नदी में गिर गए, जबकि कई अन्य डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए, जिससे रेल ट्रैक और पुल के गार्डर को भारी नुकसान पहुंचा है। हादसा शनिवार, 27 दिसंबर 2025 की रात लगभग 11:25 से 11:30 बजे के बीच हुई।

आवाजाही परिचालन हुई बाधित

इस हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है। करीब 34 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

- Install Android App -

यात्रियों की सुरक्षा और मरम्मत कार्य को देखते हुए कई रेल रूट डायवर्ट किया ।पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ,पटना-शालीमार दुरंतो और कई अन्य प्रीमियम ट्रेनों को गया-किऊल और अन्य वैकल्पिक मार्गों से डाइवर्ट किया गया है।

राहत कार्य:

आसनसोल, मधुपुर और झाझा से दुर्घटना राहत ट्रेनें (ART) और क्रेन मौके पर पहुंच चुकी हैं। रेलवे प्रशासन युद्धस्तर पर ट्रैक बहाली का काम कर रहा है।

यात्रियों को भारी असुविधा

हादसे के बाद झाझा, जमुई और जसीडीह जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है, वहीं बड़ी संख्या में लोग रिफंड के लिए पूछताछ केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक को सामान्य करने में 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है, जिसका अर्थ है कि सोमवार से पहले पूर्ण परिचालन शुरू होना कठिन है।

जांच के आदेश

हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने पुष्टि की है कि बहाली का कार्य जारी है। रेलवे ने इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर इसे इस रेलखंड का अब तक का सबसे बड़ा मालगाड़ी हादसा माना जा रहा है।