jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

देवास: ‘लुटेरी दुल्हनें’ से शादी करने लगी 3 लाख चपत

शादी के 8वें दिन गहने-नकदी लेकर हुईं रफूचक्कर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास।मध्य प्रदेश के देवास जिले से धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ामऊ में दो युवकों को शादी करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब उनकी पत्नियाँ शादी के महज आठवें दिन घर से नकदी और कीमती सामान समेटकर फरार हो गईं। इस ठगी में पीड़ितों को करीब 3 लाख रुपये का आर्थिक चूना लगा है।

एक ही दिन हुई थी 2-2 शादियाँ

जानकारी के अनुसार, ग्राम बेड़ामऊ निवासी रवि जाटव और सतीश जाटव की शादी 16 दिसंबर को छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली सरिता और आरती नाम की युवतियों से हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवारों में जश्न का माहौल था और रीति-रिवाजों के साथ दुल्हनों का स्वागत किया गया था। लेकिन यह खुशियाँ ज्यादा दिन नहीं टिकीं।

शादी के 8 वें दिन अचानक हुईं लापता दुल्हनें

शादी के ठीक आठ दिन बाद, यानी 23 दिसंबर को दोनों दुल्हनें अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश की और उन बिचौलियों से भी संपर्क करने की कोशिश की जिन्होंने यह रिश्ता तय करवाया था, लेकिन सभी के फोन बंद मिले। इसके बाद पीड़ितों को अहसास हुआ कि वे ‘लुटेरी दुल्हनों’ के गिरोह का शिकार हो चुके हैं।

बिचौलियों ने वसूले थे लाखों रुपये

पूरे मामले की पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इन शादियों के बदले बिचौलियों ने लड़कों के परिवार से मोटी रकम वसूली थी। रवि जाटव से शादी के नाम पर 1.60 लाख रुपये लिए गए थे। सतीश जाटव से 1.40 लाख रुपये की मांग पूरी की गई थी। कुल मिलाकर 3 लाख रुपये लेने के बाद इस साजिश को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने 5 आरोपितों पर दर्ज किया मामला

- Install Android App -

मामले की गंभीरता को देखते हुए कमलापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। थाना प्रभारी एसएस मीणा के अनुसार, पीड़ितों की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

नामजद आरोपित:

1. सरिता (दुल्हन) – निवासी ग्राम जंबाकिराड़ी, छिंदवाड़ा

2. आरती मरकाम (दुल्हन) – निवासी टिकाड़ी, छिंदवाड़ा

3. पार्वती मरकाम

4. मनीष चौबे (मुख्य बिचौलिया)

5. अजय मरकाम

पुलिस की कार्रवाई और क्षेत्र में सतर्कता

कमलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और छिंदवाड़ा पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है जो सीधे-साधे ग्रामीणों को शादी का झांसा देकर अपना निशाना बनाता है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बिना पूर्ण सत्यापन के किसी भी अज्ञात माध्यम से शादी के सौदे न करें।