jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

Bjp ने मप्र में विधानसभा चुनाव की कमान अमित शाह को सौंपी, Pm मोदी और अमित शाह की है पूरी नजर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : म.प्र. विधानसभा चुनाव की तारीख घोषणा होते ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए। वहीं भाजपा की ओर केंद्रीय नेतृत्व पीएम मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह ने पूरा ध्यान देना शुरु कर दिया हैं विधानसभा चुनाव की कमान अमित शाह के कांधो पर है। शनिवार को अमित शाह मप्र में तीन दिन के प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान मप्र में कार्यकताओ से रुबरु होंगे। भाजपा इस चुनाव को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखते हैं यह लोकसभा चुनाव की पूर्व तैयारी होगी। बताया जा रहा है कि भाजपा इस चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर लड़ रही हैए इसलिए चुनाव की कमान केंद्रीय नेतृत्व ने संभाला है। टिकट वितरण से लेकर घोषणा पत्र निर्माण और चुनाव अभियान के सारे सूत्र केंद्र के हाथों में हैं। केंद्रीय नेताओं को चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने के बाद अब केंद्रीय नेतृत्व ने प्रचार में भी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। बड़े नेताओं का नामांकन केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में कराने की योजना के बाद अब शाह ने तीन दिनों तक मध्य प्रदेश में डेरा डालने की योजना बनाई है। वे यहां लगातार रोड शो व सभाएं करेंगे। अमित शाह 28 से 30 अक्टूबर को 10 संभागों का दौरा कर सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। 29 अक्टूबर को उज्जैन में रोड शो और बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे।