jhankar
ब्रेकिंग
बड़ा खुलासा ; नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल! पति फरमान के खिलाफ FIR उज्जैन : 70 फीट गहरे बोरवेल गिरा 3 साल का मासूम, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन एम्स भोपाल से मातृ मृत्यु के वैज्ञानिक कारणों की पहचान, बिना किसी झंझट के फ्री पैथोलॉजिकल ऑटोप्सी 10 अप्रैल से शुरू होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी डॉ अंबेडकर की जयंती पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम युवा संगम में 219 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 11 प्रकरण दर्ज स्टील सायलों बघवाड़ पर गेहूँ उपार्जन केन्द्र का शुभारम्भ हुआ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा विद्यार्थियों ने रंगोली व चित्रकला से दिया जल संरक्षण का संदेश

महिला प्रधान आरक्षक से छेड़छाड़ करने वाला भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव गिरफ्तार

बड़वानी। जिले के सेंधवा शहर थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक लेडी द्वारा भाजपा के सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव के विरुद्ध बड़वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। वहीं आरक्षक लेडी से सरेराह बाजार में छेड़छोड़ की घटना को लेकर जयस सहित अन्य संगठनों द्वारा खासा रोष व्यक्त किया गया। शुक्रवार दोपहर 3 बजे कोतवाली में नारेबाजी कर जयस ने एएसपी धीरज बब्बर को ज्ञापन सौंपा।

जयस ने मांग की है कि उक्त मामले का जल्द निराकरण हो, इसलिए प्रकरण फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। साथ ही एसआईटी गठित कर मामले की जांच के साथ आरोपी की अवैध संपत्ति की जांच करवाई जाए। साथ ही उसका मोबाइल जब्त कर टेक्निकल जांच की जाए, जिससे छुपे राज बाहर आ सकते हैं। जयस संगठन की सीमा वास्कले, डॉ. राजू पटेल, संदीप नरगावे आदि ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है, वहीं बड़वानी जिले में आदिवासी महिला वर्दी में सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आम महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता होगा। साथ ही मप्र के किसी भी कोने में नौकरी नहीं करने दिया जाएगा… कहकर डराना, धमकाना, महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। जयस ने बताया कि आरोपी अजय यादव सिलावद में भाजपा का मंडल अध्यक्ष होकर उसे पूर्व कैबिनेट मंत्री का दाहिना हाथ कहा जाता है। मुख्यमंत्री सहित बड़े नेताओं के साथ उसका उठना-बैठना होता है। पूर्व में भी स्थानांतरण के नाम से कई महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। जयस ने आरोप लगाए कि अजय यादव द्वारा पुलिस अधिकारियों को स्थानांतरण के नाम पर मोटी रकम ली जाती है। वहीं फरियादी प्रधान आरक्षक लेडी द्वारा एसपी को आवेदन सौंपकर उसका स्थानांतरण बड़वानी जिले के सेंधवा शहर थाने के बजाय गृह जिले धार में करने की मांग की।

- Install Android App -

पुतला घसीटकर अनोखा विरोध, तैनात रही पुलिस-उक्त मामले को लेकर जयस संगठन व लोगों ने सिलावद गांव में रैली निकाल नारेबाजी की। साथ ही आरोपी के नाम लिखे पुतले को रस्से से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए अनोखा विरोध दर्ज कराया। वहीं महिला प्रधान आरक्षक से छेड़छाड़ के बाद आदिवासी संगठनों द्वारा सोशल मीडिया पर खासा रोष व्यक्त किया गया। वहीं विरोध स्वरुप प्रदर्शनों की चेतावनी के बाद शहर कोतवाली में विभिन्न थानों के बल को तैनात किया गया था। आरोपी गिरफ्तार, विवेचना जारी-एएसपी धीरज बब्बर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 75, 78 296, 351(3) और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह है मामला
फरियादी 30 वर्षीय लेडी प्रधान आरक्षक ने बताया कि वो सेंधवा शहर थाने में प्रधान आरक्षक हैं। वो सरकारी क्वार्टर बड़वानी में रहती है। वर्तमान में स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से सिक लीव पर चल रही है। मैं अजय यादव पिता कृष्णा यादव निवासी सिलावद को जानती पहचानती हूं। 1 सितंबर को अजय से मेरी तबादले की बात हुई थी। इसके बाद 17 सितंबर को दोपहर करीब 3 से 3.30 बजे किराना सामान व सब्जी लेने बाजार गई थी। इस दौरान भारत मार्ट पर अजय आया और मेरी गाड़ी का गेट खोलकर आगे की सीट पर बैठ गया और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर बोला- तू चल मेरे साथ, मैं तुझे पसंद करता हूं। मना करने पर उसके द्वारा अपशब्द कहे और बोला कि तू आदिवासी है, तू क्या कर लेगी, कहकर धमकी देने लगा और मेरा हाथ नहीं छोड़ा तो मैंने जोर से मेरा हाथ खींच लिया, तो अजय यादव मुझे बोलने लगा कि मुझे तुम से बात करना है, तो मंैने बोला कि मैं बात नहीं करना चाहती हूं, तो उसने मुझे कहा कि तू बड़वानी में नौकरी करके दिखा, मैं तुझे बड़वानी में नौकरी करने नहीं दूंगा। तू आदिवासी भीलड़ी क्या कर लेगी, मैं तेरा ट्रांसफर करवा दूंगा, कहकर मुझे जान से मारने की धमकी देकर मेरी गाड़ी से उतरकर चला गया।