jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

हरदा: 28 सितंबर इंदौर में निकलेगी शहीद भगत सिंह की महारैली ! 

हरदा।  जाट छात्रावास हरदा में जाट समाज के सभी सामाजिक बंधु और युवा साथी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इंदौर शहर में शहीद ए आजम भगत सिंह की जन्म जयंती 28 सितंबर को को भव्य तिरंगा यात्रा के रुप में होने जा रही है जिसमें हरदा से भी सैकड़ो की संख्या में समाज जन भाग लेंगे इस हेतु तिरंगा यात्रा की रूपरेखा भी बनाई गई।

और सभी सामाजिक बंधुओ से यह आहवान किया गया कि 28 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में इंदौर तिरंगा यात्रा में पहुंचकर इस शोभायात्रा की शान बढ़ाएं बैठक में इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पूरा मीटिंग हॉल गूंज उठा एवं भगत सिंह जी के सम्मान में इंदौर चलो इंदौर चलो के नारे भी लगाए गए बैठक में इंदौर से पधारे समाजसेवी राधे जाट एवं समाजसेवी रंजीत जाट एवं उनकी टीम का स्वागत सत्कार भी किया गया।

- Install Android App -

इस मौके पर जनपद पंचायत हरदा की अध्यक्ष श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल के आदेश अनुसार एवं जनपद पंचायत हरदा के विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल देवास द्वारा ₹ 2 लाख की राशि हंडिया बस स्टैंड पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा बनाने के लिए घोषणा की गई ।

इस मौके पर हरदा जाट समाज के वरिष्ठ समाज सेवी ओम जी पटेल भवरतलाव जाट समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार जी पटेल युवा समाजसेवी सुदीप बेड़ा,राजू रिणवा, धर्मेंद्र जाजड़ा,भूरा भाई जलावडा,महेश जी ठोल्या,सुनील जी ठोल्या,विजय जेवल्या,रामनिवास माली सहित कई समाजसेवी लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और 28 सितंबर को इंदौर में होने जा रही भगत सिंह  की जन्म जयंती पर अधिक से अधिक सामाजिक लोगो को आने का आह्वान किया।