jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत सिंह की बिगड़ी तबीयत, युवती ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

इंदौर। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और गंभीर आरोपों के बीच चर्चित ट्रैफिक हवलदार डांसिंग कॉप रंजीत सिंह की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को आरोप लगने के बाद पुलिस प्रशासन ने रंजीत सिंह को लाइन अटैच कर दिया था। इसी मामले में अपनी सफाई देने के लिए वे शुक्रवार को अफसरों से मिलने पहुंचे थे। वहीं से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।

युवती ने लगाए गंभीर आरोप
इंदौर के फेमस ट्रैफिक कॉप रंजीत सिंह पर राधिका सिंह नाम की युवती ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर कर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि रंजीत ने उससे दोस्ती करने के लिए कई बार मैसेज किए और उसे इंदौर आने का ऑफर दिया। इतना ही नहीं, रंजीत ने फ्लाइट से टिकट कराने और रहने की व्यवस्था करने की बात भी कही। युवती ने कहा कि उसे यह सब गलत लगा और उसने रंजीत को सोशल मीडिया पर ही जवाब दे दिया।

- Install Android App -

फेमस होने के लिए कर रही नाटक : रंजीत
रंजीत सिंह ने युवती के सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि कई महीने पहले दोनों के बीच बातचीत जरूर हुई थी, लेकिन युवती ने खुद उनसे वीडियो बनाने की बात कही थी। रंजीत का कहना है कि युवती ने कई चैट डिलीट कर दी हैं और अब फेमस होने के लिए झूठे आरोप लगा रही है।

विभाग कर सकता है युवती पर केस
सूत्रों के अनुसार, रंजीत सिंह ने युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। अफसरों का मानना है कि रंजीत सिंह का यह विवाद विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि, युवती पर भी पुलिस केस दर्ज कर सकती है।