jhankar
ब्रेकिंग
नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत कार्यशाला, रैली व शपथ का हुआ आयोजन हरदा के पीलियाखाल में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन दतिया में सगाई से लौट रहे युवकों पर फायरिंग, एक की मौत रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले - पैसे मां... 18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें 18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा

फूल सिंह बरैया को लेकर बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, ‘लाडली बहनें जूते-चप्पलों से करेंगी स्वागत…’

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उनका बयान सामने आया है, जिसमें वे कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी विधायक ने कहा कि मध्य प्रदेश की लाडली बहनें एकजुट होकर जूते-चप्पलों से स्वागत करेंगी।

बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने क्या बयान दिया?
बीजेपी विधायक ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बरैया है वो बहनों पर गंदे शब्द बोलता है। वो भी टकला है। एक हमारे यहां पिछोर का है, पूर्व विधायक वो भी लाडली बहनों पर छींटाकशी करता है। दोनों टकले हैं। मैं तो ये कहना चाहता हूं कि लाडली बहनों पर छींटाकशी ना करे। छींटाकशी करोगे तो हम लाडली बहनों को और मजबूत करेंगे, ताकि जूता-चप्पल खरीदकर इनकी गंजी चांद पर स्वागत करें।

- Install Android App -

उन्होंने आगे कहा कि चंबल में जो भी लाडली बहनों पर छींटाकशी करेगा, हमारा कार्यकर्ता उसका स्वागत करने के लिए तैयार है। अब ये किसी कार्यक्रम में गए तो इनको जूता-चप्पल तो पड़ेंगे ही, इसके साथ ही कच्चे अंडों से इनका स्वागत किया जाएगा। तब उन्हें एहसास होगा कि ये लोग हमारी लाडली बहनों पर कैसी बकवास करते हैं।

फूल सिंह बरैया ने महिलाओं पर क्या बयान दिया था?
भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कुछ दिन पहले महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कोई खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो जाती है. व्यक्ति का रेप करने का मन कर जाता है।
उन्होंने धर्मग्रंथों को टारगेट करते हुए कहा था कि दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्ग की महिला के साथ सहवास करता है उसे तीर्थ का फल मिलता है।