jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

रीवा : कंप्यूटर ऑपरेटर ने EWS प्रमाण पत्र के लिए मांगी रिश्वत, EOW ने धर दबोचा

रीवा। रीवा ईडब्ल्यूएस के प्रमाण पत्र के लिए मांगी गई रिश्वत का मामला सामने आया है। गुढ़ तहसील के कंप्यूटर ऑपरेटर ने सोचा नहीं होगा कि EWS प्रमाण पत्र के लिए रिश्वत मांगना उसे किस कदर भारी पड़ जाएगा। दरअसल, यहां EWS प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर खुलेआम रिश्वतखोरी के मामले पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है।

- Install Android App -

10 हजार रु रिश्वत मांग रहा था कंप्यूटर ऑपरेटर
EOW की टीम ने गुढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह रकम आवेदक से उसकी बेटी के EWS प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के बदले मांगी गई थी। कार्रवाई के बाद से संबंधित विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं EOW अब इस रिश्वतखोरी के मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुट गई है।

शिकायतकर्ता बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने ईओडब्ल्यू को बताया कि वे ग्राम नर्रहा तहसील गुढ़ के निवासी हैं और पेशे से कृषक हैं। उन्हें बेटी के EWS प्रमाण पत्र का सत्यापन कराना था, जो अक्टूबर 2024 में तहसील कार्यालय गुढ़ में बेटी के कार्यालय बालाघाट से आ चुका था, लेकिन तहसीलदार का कंप्यूटर ऑपरेटर भगवानदीन चौरसिया सत्यापन को टाल रहा था। इसके साथ ही वह सत्यापन कराने के एवज में 10,000 रु रिश्वत की मांग कर रहा था।