jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

‘अविमुक्तेश्वरानंद हमारे गुरू भाई हैं, योगी की पुलिस ने गलत व्यवहार किया’: दिग्विजय सिंह 

भोपाल। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को रोके जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मामले पर कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये सनातनियों का अपमान है। पीएम मोदी और सीएम योगी को इसके लिए सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए।

‘योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने शंकराचार्य से दुर्व्यवहार किया‘

- Install Android App -

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सनातन धर्म के हमारे चार पीठ हैं। द्वारिका, पुरी, रामेश्वरम और बद्रीनाथ जोशी मठ। इन मठों पर शंकराचार्य की पीठ हजारों वर्षों से उपस्थित हैं। जोशी मठ के शंकराचार्य के साथ पुलिस ने गलत व्यवहार किया। वो मौनी अमावस्या पर स्नान करने का अधिकार चाहते थे। ये सनातनी परंपरा चली आ रही है। जो शंकराचार्य स्नान करने जाते हैं, वो पालकी में बैठकर जाते हैं, पैदल नहीं जाते हैं। वो पालकी में जाते हैं. लेकिन उम्मीद नहीं थी कि योगी आदित्यनाथ जैसे व्यक्ति, जो खुद महंत हैं। उनकी पुलिस शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार करेगी। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। शंकराचार्य जी जल और अनाज छोड़कर सत्याग्रह कर रहे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद हमारे गुरू भाई हैं। हमारी पूरी संवेदना उनके साथ है। मोदी और योगी को सभी सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए। जिन पुलिस अधिकारियों ने ऐसा किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’

‘भाजपा और ओवैसी दोनों मिलकर खेल खेलते हैं’

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, ‘भाजपा हिंदुओं के साथ नहीं हिंदुत्व के साथ है। हिंदू सम्मेलन जगह-जगह हो रहे हैं। हमसे ही चंदा ले रहे हैं और हमको ही भंडारा खिला रहे हैं। ये कौन सा धर्म है। भाजपा और आरएसएस इनका कोई लेना देना धर्म से नहीं है। ये कहते हैं कि हिंदुओं एक हो जाओ, मुसलमानों से खतरा है। एआईएमआईएम के ओवैसी कहते हैं कि मुसलमानों एक हो जाओ, हिंदुओं से खतरा है। दोनों मिलकर खेल खेलते हैं। आपस की लड़ाई के कारण देश को खतरा है। सावरकर और जिन्ना ने देश का बंटवारा करवा दिया। अब देश नहीं शहरों और मोहल्लों का बंटवारा हो रहा है। ये बंटवारा क्यों हो रहा है, हमसब एक हैं। सबका मालिक है। हम लोग भारतीय हैं। सबका मालिक है। भारतवर्ष संविधान में दिया हुआ देश का नाम है। हिंदू शब्द वैदिक शब्द नहीं है. ये फारसी शब्द है।’