jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज धूमधाम से मनेगी भगवान नृसिंह जयंती अलवर में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, श्योपुर के 5 लोगों की मौत ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से जाना हाल, दिए दिशा-निर्देश कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद, द... 29 अप्रैल 2026: सोना-चांदी का भाव – भोपाल, इंदौर, UP और राजस्थान में आज क्या है रेट......? मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: हीटवेव का कहर जारी, हरदा में 40°C तक पहुंचा पारा पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: ज्यादातर सर्वे में BJP को बढ़त, TMC दे रही कड़ी टक्कर MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी,

BREAKING NEWS : खून से लथपथ नग्न अवस्था में 22 वर्षीय युवती का मिला शव, सिर पर पत्थर से कुचलकर की हत्या, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

कोतवाली पुलिस के साथ एसपी और एसडीओपी भी घटना स्थल पहुंचे

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार डिंडोरी। शहर के कोतवाली थाने के सिद्ध टेकरी के पास युवती की नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की उम्र लगभग 20-22 वर्ष बताई जा रही है। लाश खून से सनी मिली है। लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस के साथ एसपी और एसडीओपी भी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। महिला के शरीर में अनेक जगह घाव के निशान है। साथ ही साक्ष्य छिपाने युवती के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया है। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम भी घटना की जांच कर रही है। मृतका का शिनाख्ती नहीं हो पाई है।

पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि युवती जिले के आस पास की हो सकती है। साथ ही युवती की पहचान के लिए पुलिस द्वारा आस-पास सूचना पहुंचाई जा रही है। वहीं घटना स्थल से लगे आसपास के क्षेत्रों से कुछ साक्ष्य मिले है। लाश एक-दो दिन पुरानी बताई जा रही है। युवती से दुष्कर्म तो नहीं हुआ यह पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।