jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

breaking news : चलती ट्रेन में इटारसी-हरदा के बीच 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी बाथरूम में जाकर छिपा, यात्रियों ने पीटा

मप्र में चलती ट्रेन में दुष्कर्म का हफ्तेभर में यह दूसरा केस

मकड़ाई समाचार इटारसी/हरदा। मध्यप्रदेश में चलती ट्रेन में मासूम से रेप का मामला सामने आया है। वारदात काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई। इटारसी और हरदा के बीच 25 साल के युवक ने 6 साल की मासूम से गलत हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी दूसरी बोगी की बाथरूम में छिप गया। यात्रियों ने उसे निकालकर पीटा। कल्याण पहुंचने पर इसकी शिक़ायत हुई। GRP ने बच्ची से रेप के इस मामले में गुपचुप केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। मप्र में चलती ट्रेन में दुष्कर्म का हफ्तेभर में यह दूसरा केस है। इससे पहले संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पैंट्रीकार कोच में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म की घटना हुई थी।

15 फरवरी को 6 साल की बच्ची अपनी मां और दादा के साथ यूपी के देवरिया से कल्याण (मुंबई) जा रही थी। उनके बर्थ के बाजू में आरोपी यात्री सोनू पुत्र अशोक प्रजापति (27) निवासी देवरिया भी बैठा था। रात करीब 4 से 5 बजे के बीच जब ट्रेन इटारसी से खंडवा के लिए रवाना हुई। उस समय बच्ची और उसकी मां सो रही थी। रात के अंधेरे में आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार दिए और गंदी हरकत की। बच्ची नींद से जाग गई। उसने मम्मी को युवक की हरकत के बारे में बताया। शोर मचाने पर अन्य यात्री भी जाग गए।

5 घंटे बाद बाथरूम से निकला आरोपी

- Install Android App -

आरोपी सोनू भागकर कोच के बाथरूम में घुस गया। यात्री उसे बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। करीब 5 घंटे बाद आरोपी बाहर निकला। फिर यात्रियों ने उसकी धुनाई कर दी। तब तक ट्रेन नासिक से आगे निकल चुकी थी। टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कसारा स्टेशन के पास RPF और GRP की टीम पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। कल्याण पहुंचने पर महिला यात्री ने इसकी शिकायत की। कल्याण से जीरो पर डायरी 17 फरवरी को इटारसी आई। GRP थाने में 376, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी देने से बचते रहे GRP निरीक्षक

काशी एक्सप्रेस में मासूम से दुष्कर्म के मामले में GRP थाना निरीक्षक बीवी टांटिया से संपर्क किया गया। प्रभारी टांटिया मामले की पूरी जानकारी देने से बचते रहे। उन्होंने पहले कहा कि घटना एक सप्ताह पुरानी है। आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। जब उनसे आरोपी का नाम और घटना का विवरण पूछा तो उन्होंने मामला कोर्ट में होने का कहकर बात टाल दी। हालांकि मामले की जांच खंडवा GRP थाना प्रभारी बबीता कटारिया कर रही हैं।

संपर्क क्रांति के पैंट्रीकार में हुआ था रेप

11 फरवरी को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पैंट्रीकार कोच में दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। युवती मुंबई से लौट रही थी। तब पैंट्रीकार के मैनेजर ने युवती से दुष्कर्म किया। मामले में शिकायत के बाद भोपाल में जीरो पर FIR हुई थी। जिसमें आरोपी को झांसी से गिरफ्तार किया गया था।