jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

breaking news : भतीजे ने चाचा को मार डाला, कर्मचारी को फोन करके बोला- इसे अस्पताल ले जाओ

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद 

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार गुना। जमीन विवाद में सरकारी टीचर की हत्या कर दी गई। मामला शहर के नानाखेड़ी का है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र सिंह (45) कोटरा मुंडी गांव के स्कूल में हेड मास्टर थे। लंबे समय से उनका भतीजा जितेंद्र सिसोदिया उनसे जमीन को लेकर विवाद कर रहा था। उसका कहना था कि 10 बीघा जमीन उसे दे दें। रविवार रात 11 बजे के आस-पास जितेंद्र अपनी पत्नी और कुछ साथियों के साथ हथियार लेकर पहुंचा। उसने भूपेंद्र को फोन कर शिवांगी स्कूल के पास बुलाया और लाठी, फरसे से हमला कर दिया। तब तक मारा, जब तक भूपेंद्र की मौत नहीं हो गई। इसके बाद भूपेंद्र के खेत पर काम करने वाले कर्मचारी को फोन कर कहा कि इसे मार दिया है, अस्पताल ले जाओ।