jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

Breaking News : अब गुजरात में पुलिसकर्मी को कुचलकर मार डाला, नूहं और रांची के बाद तीसरा मामला

Woman Police Officer Crushed : हरियाणा के नूंह में अवैध खनन माफिया द्वारा डीएसपी को कुचलकर हत्या करने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब झारखंड और गुजरात में भी सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला दरोगा की भी कुचलकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रांची में जानवरों की अवैध तस्करी में संलिप्त अपराधियों ने महिला दरोगा की कुचलकर हत्या कर दी है। वहीं गुजरात में भी ड्यूटी के दौरान एक पुलिस जवान की कुचलकर हत्या कर दी गई।

रांची में महिला दरोगा संध्या को कुचला

रांची में ड्यूटी के दौरान महिला दरोगा की वाहन चालक ने कुचलकर हत्या कर दी। रांची में संध्या के भाई अजीत टोपनो ने कहा है कि रात 3 बजे हमें खबर मिली की दीदी (संध्या टोपनो) की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। हमने पुलिस से पूछा तो उन्होंने हमें बताया कि दीदी चेकिंग के लिए गई थी, तभी उन्हें खबर दी गई कि कोई गाड़ी भाग रही है और पुलिस उस गाड़ी का पीछा कर रही है। अजीत ने बताया कि दीदी चेकिंग के लिए गाड़ी को रोक रही थी, तभी जब वो गाड़ी पास आई तो उसे भी उन्होंने रोकने की कोशिश की लेकिन वो गाड़ी दीदी को कुचलती हुई निकल गई। यह तो हत्या है। संध्या टोपनो के भाई अजीत ने कहा कि अगर पुलिस को इस खबर की जानकारी थी तो उन्हें पर्याप्त पुलिस बल पहले से मौके पर भेजने चाहिए थे। वे सबसे बड़ी थी, हमने उन्हें खो दिया।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक रांची के पास तुपुदाना थाने में पदस्थापित महिला दरोगा संध्या टोप्पो जानवरों की अवैध तस्करी कर रहे वाहनों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने अपने वाहन से संध्या टोप्पो को कुचल दिया। उन्हें गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती किया गया लेकिन उन्हें बताया नहीं जा सका।

बुरी तरह घायल हो गए थी संध्या

अपराधियों के वाहन की चपेट में आने से दरोगा संध्या टोप्पो बुरी तरह घायल हो गई। रिम्स में भर्ती किए जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। संध्या टोप्पो 2018 बैच की दारोगा थी।

गौरतलब है कि 19 जुलाई को हरियाणा के नूंह में भी अवैध खनन से जुड़े अपराधियों ने एक डीएसपी रैंक के अधिकारी की कुचलकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने डंपर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। धरपकड़ के दौरान ड्राइवर ने भी भागने का प्रयास किया था, तब एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी थी। दिवंगत सुरेंद्र सिंह बिश्नोई का आज 20 जुलाई को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बिश्नोई जल्द ही रिटायर होने वाले थे।