मकड़ाई एक्सप्रेस24 इंदौर/लुधियाना। अमृतसर जा रही एक इंदौर की टूरिस्ट बस लुधियाना में हादसे का शिकार हो गई।इस हादसे में दो लोगो की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के समराला के पास चेहला गांव में बुधवार की सुबह इंदौर के श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस सुबह हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। इस दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौत और 15 लोग घायल हो गए। मृतक इंदौर के मीनाक्षी उम्र 51वर्ष और सरोज बाला उम्र 54 वर्ष बताई जा रही है। बस में सवार सभी लोग इंदौर के रहने वाले है और यह किसान परिवार है जो धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के लिए टूरिस्ट बस से निकले और केंदारनाथ धाम के दर्शन के बाद मंगलवार को हरिद्वार से अमृतसर के लिए आ रहे थे। उक्त घटना बुधवार की सुबह हो गई।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)