jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत...

मुक्तिधाम पर चिता को मुखाग्नि देते ही आग के साथ उड़ने लगे नोट जानिए क्या मामला

हैरान कर देने वाली घटना एक युवक की मृत्यु के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए शमसान घाट ले जाया गया। जब अंतिम संस्कार के समय उसकी चिता को आग लगाई गई थोड़ी देर में चिता की आग से नोट निकलते दिखें देख लोग घबरा गए।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। भारत.बांग्लादेश सीमा के पास बशीरहाट के घोजाडांगा इलाके के निवासी निमाई सरदार का पिछले रविवार को निधन हो गया। उसका कोई बेटा.बेटी नहीं है। इसलिए अंतिम संस्कार करने के लिए भतीजे पंचानन सरदार को बुलाया गया। मृत निमाई के शव को श्मशान ले जाकर भतीजे ने मुखाग्नि दी। युवक के अंतिम संस्कार में हैरान करने वाली घटना घट गई लोगो को बड़ा आश्चर्य हुआ की जलती चिता से रुपये उड़ने लगे। लोगो ने तुरंत ही चिता को बुझाया ओर युवक के परिजनों ने वहां से रुपये निकाल लिए। परिजनों ने बताया कि मृतक निमई एक वैन चालक था। उसने अपनी कमाई रुपये तकिए में छुपाकर रखता था। अब जब उसकी मोैत हो गई तो परिजनों उसके तकिए को भी चिता में साथ रख दिया था। अंतिम संस्कार में आग लगने के दौरान तकिए में आग लगी तो वहां रखे रुपये हवामें उड़ने लगे। चिंता के आस पास अधजले नोट गिरने लगे अचानक नोट की बारिश होते लोग घबरा गए फिर माजरा समझ चिता को बुझाकर रुपये  जलने से बचा लिया गया।दाह संस्कार के दौरान मृतक के ताबूत और तकिये को चिता पर रखा जाता है| जब गद्दा और तकिया आग में जल गया तो परिवार के लोगों को 500 रुपये के कई नोट दिखे. तभी तकिये के भीतर एक बैग नजर आता है. बैग को तुरंत आग से बचा लिया गया. बैग खोलने पर उसमें से 500 रुपए के नोटों की गड्डी निकली|