jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Breking News: कमलनाथ और उनके करीबियों के खिलाफ भ्रष्टचार, चंदे के धंधे सबूत मिले कार्यवाही हो सकती है- वीडी शर्मा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मप्र की सियासत में अब भूचाल आने वाला हैं पूर्व मुख्यमंत्री के बारे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने खुलासा किया है। उन्होने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ने वाली है। ईडी को कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व उनके नजदीकियों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। भ्रष्टाचार व चंदे के धंधे के ठोस सबूत मिले हैं तो कार्रवाई हो सकती है। उन्होने कहा कि आयकर विभाग की रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ है। मोदी शासनकाल में संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं। जो आंदोलन करते नजर आ रहे हैं वे एक परिवार के दल हैं। उनके परिवार का कोई न कोई सदस्य भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है।

- Install Android App -

वीडी शर्मा ने आरोप लगाया कि 2019 में कांग्रेस मुख्यालय से लेकर कमल नाथ के निवास पर की गई कार्रवाई में ईडी को उनके खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। जांच में उनके नजदीकी लोगों की दो कंपनियों की भूमिका मिली है। इससे स्पष्ट हुआ है कि ठेकों के एवज में करोड़ों रुपये का लेन-देन नगद में हुआ है।