jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Breking News : डा. विश्वकर्मा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा किसी का कोई दोष नहीं

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 प्रतापपुर। मंगलवार की शाम सूरजपुर जिले के प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर एके विश्वकर्मा ने अज्ञात कारणों चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर परिजनों से पूछताछ कर रही है। डा. विश्वकर्मा वर्तमान में वे चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे। परिवार के साथ वे प्रतापपुर में ही निवास करते थे।

- Install Android App -

परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक सब कुछ सही था। शाम के समय डाक्टर साहब वे अपने कमरे में गए और फांसी लगा ली।प्राप्त सुसाईड नोट में लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी से तंग आ चुका हूं। मैं जीना नहीं चाहता। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। सुसाईड नोट पुलिस जब्त कर लिया है। डाक्टर अखिलेश विश्वकर्मा 52 वर्ष मंगलवार को ड्यूटी कर अपने घर ग्राम करंजवार पहुंचे। फिर देर शाम करीब 7.30 बजे उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली।परिवार के सदस्यों ने देखा कि फांसी के फंदे पर उनकी लाश लटक रही थी। बेटे.बहू ने फांसी पर झूलता देखा फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।