jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Indore News : बिल्डर से परेशान परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास पुलिस ने दी समझाईश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर के बिल्डर के पास काम करने वाले व्यक्ति ने बिल्डर पर लोगो के साथ 50 लाख रुपये से ज्यादा की धोखधड़ी का आरोप लगाया। रुपये निवेश करने वाले लोगो के साथ बिल्डर के घर के सामने अपने परिवार के साथ सामूहिक आत्मदाह का प्रयास किया। इस हंगाम की जानकारी पुलिस को लगी तो सबको पकड़ कर थानें ले आए। पुलिस ने दोनो पक्षा को समझाईश दी।
मामला शहर के तिलकनगर थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी गोकूल हरियाले ने बिल्डर अतुल अग्रवाल पर 50 लाख से ज्यादा रुपयों की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि अतुल ने ओम साईं विहार के नाम से काॅलोनी के नाम से प्लाट काटे है। गोकुल भी अतुल के पास ही काम करता था। इस दौरान गोकुल ने कई लोगो से रुपये निवेश कराये थे। मंगलवार रात गोकुल ने परिवार सहित अतुल के घर पहुंचा और धरने पर बैठ गया। इस दौरान सामूहिक आत्मदाह की धमकी देते हुए पेट्रोल डाल लिया। गोकुल के साथ वो लोग भी आए जिन्होंने अतुल की टाउनशिप में निवेश किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और घटना टाली।