jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

PM Kisan Yojana: 11 करोड़ किसानों के खाते में आज आएगा पीएम किसान योजना की 16वी किस्त का पैसा, देखें पूरी जानकारी

भारत सरकार द्वारा आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 16वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा, महाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी जी द्वारा योजना की 16वीं किस्त का पैसा सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में जमा किया जाएगा। 16वी किस्त के रूप में किसानों को ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है| योजना के जरिए किसानों को अब तक 15 से अधिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है| आज 28 फरवरी को पीएम मोदी योजना की 16वीं किस्त का पैसा किसने की बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस योजना में लाभार्थी सभी किसानों को 16वीं किस्त के रूप में ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होने वाली है।

11 करोड़ किसानों को मिलेगा 16वीं किस्त का पैसा –

भारत सरकार द्वारा योजना की 16वीं की किस्त के दौरान देशभर के करीब 11 करोड़ से अधिक किसानों को ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। योजना में भारत सरकार द्वारा किसानों के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए गए थे एवं जो किसान इस योजना के अंतर्गत निर्धारित की गई सभी जरूरी पात्रता का पालन कर रहे हैं, उन सभी किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है| हर 4 महीने के अंतराल पर किसानों की बैंक खाते में सरकार द्वारा ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है|

- Install Android App -

सिर्फ इन किसानों को मिलेगा 16वीं किस्त का पैसा –

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए भारत सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। तो किसान इस योजना के अंतर्गत अब तक लाभ प्राप्त कर रहे थे, उन सभी किसानों को योजना में केवाईसी अनिवार्य रूप से करनी होगी, अन्यथा अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। अगर आप इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किसान है, तो आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने केवाईसी स्थिति को जांच करना होगा। केवाईसी कंप्लीट नहीं होने की दिशा में आप आधिकारिक वेबसाइट से अपनी केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

कैसे देखें पीएम किसान योजना केवाईसी की स्थिति –

पीएम किसान योजना के अंतर्गत केवाईसी स्थिति देखने के लिए आपको बताई जा रही निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा।
1. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
2. यहां पर आपको वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ दिखाई देगा।
3. मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहा है फार्मर कॉर्नर वाले विकल्प पर जाना है।
4. अब यहां आपको दिखाई दे रहे केवाईसी वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
5. अब आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है।
6. आधार नंबर दर्ज करने के बाद यहां आपको दिखाई दे रहे सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
7. अगर पीएम किसान योजना के अंतर्गत केवाईसी प्रक्रिया पहले से कंप्लीट होगी तो यहां आपको kyc Already Done वाला विकल्प दिखाई देगा।
8. और अगर आपकी केवाईसी पहले से पूरी नहीं है तो आप यहां बताई जारी प्रक्रिया के अनुसार अपनी केवाईसी को पूरा कर सकते हैं।