jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लगेंगे शिविर

हरदा:  मध्यप्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के तहत निर्धन परिवारों को निःशुल्क गैस प्रदाय करने की प्रक्रिया आरम्भ की गई है।

जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि जिले के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में निवासरत अन्य जनजातीय परिवारों को गैस कनेक्शन प्रथम आओ प्रथम पाओं के आधार पर जारी किया जाएगा।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चयनित 103 ग्रामों की पंचायतों में निःशुल्क गैस उपलब्ध कराने के लिये गैस एजेन्सियों द्वारा शिविर आयोजित किये जायेंगे।

उन्होने निर्देशित किया है कि इन शिविरों में गैस एजेन्सियां हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर परीक्षण उपरान्त गैस कनेक्शन देना सुनिश्चित करेंगे।

जारी आदेश अनुसार 23 जनवरी को टिमरनी के ग्राम टेमरूबहार व गांगराढाना, खिरकिया के ग्राम केवलारी, मोरगढ़ी तथा हरदा के ग्राम लोटिया में शिविर आयोजित किये जायेंगे।