jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत को मिला नया नेतृत्व, नरोत्तम भार्गव ने संभाली सीईओ की कमान कैसा रहेगा आज MP का मौसम UP में बारिश का कहर - 3 दिन में 56 की मौत, 1021 घर टूटे, 75 में से 56 जिलों में बाढ़ जैसे हालात किसान ऐप बना ठगी का जरिया, टोकन बुक करते ही खाते से उड़े 50 हजार साइबर ठगों ने 10-10 हजार की 5 किस्... छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच...

हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे

भारत पर्व कार्यक्रम के आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे

हरदा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी की संध्या पर लोकतंत्र का लोकोत्सव ‘भारत पर्व’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने कार्यक्रम के आयोजन के लिये जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

- Install Android App -

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जोसेफ ने बताया कि इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभा कक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा ‘‘वंदेमातरम् चित्र प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तर से भेजे गये कलाकारों के दल अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें श्रीमती रचनाबाई, राजगढ़ व साथियों द्वारा बुन्देली/देश भक्ति लोकगीत तथा श्री गिरधारीलाल गहलोत उज्जैन व साथियों द्वारा भवाई लोकनृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।