jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

हरदा: प्रशासन गांव की ओर’’ अभियान के तहत 21 दिसंबर को इन गांवों में आयोजित होंगे शिविर

हरदा / प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा 19 से 24 दिसम्बर तक ‘सुशासन सप्ताह’ मनाया जा रहा है। सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान 25 दिसंबर तक जारी रहेगा। सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन की टीम गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण करेगी। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ग्रामीणों को अपने आवेदनों के निराकरण के लिये विकासखण्ड या जिला स्तर पर आकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत ‘‘प्रशासन गांव की ओर’’ अभियान के तहत 21 दिसंबर को हरदा विकासखंड के ग्राम कुकरावद में शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा 21 दिसंबर को ही खिरकिया विकासखंड के ग्राम जयमलपुरा, गोमगांव, मांदला, छुरीखाल व जिनवानिया में शिविर आयोजित होंगे। सुशासन सप्ताह के तहत 21 दिसंबर को ही टिमरनी विकासखंड के छिदगांवमेल, गोंदागांव कला, बोरपानी, छिरपुरा, चारखेड़ा व कपासी में शिविर आयोजित होंगे।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत ‘‘प्रशासन गांव की ओर’’ अभियान के तहत 22 दिसंबर को हरदा विकासखंड के ग्राम जामलीदमामी में शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा 22 दिसंबर को ही खिरकिया विकासखंड के ग्राम मरदानपुर व जामन्याखुर्द में शिविर आयोजित होंगे। सुशासन सप्ताह के तहत 22 दिसंबर को ही टिमरनी विकासखंड के धौलपुरकला, गोंदागांवखुर्द व छिदगांव तमोली में शिविर आयोजित होंगे।

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत ‘‘प्रशासन गांव की ओर’’ अभियान के तहत 23 दिसंबर को हरदा विकासखंड के ग्राम नांदरा, झालवा, कोलीपुरा, जिजगांवखुर्द, कांकरिया व कचबैड़ी में शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा 23 दिसंबर को ही खिरकिया विकासखंड के ग्राम लोनी, पटाल्दा, ढोलगांवकला, जटपुरामाल व कड़ोलाराघो में शिविर आयोजित होंगे। सुशासन सप्ताह के तहत 23 दिसंबर को ही टिमरनी विकासखंड के गोदरी, गुल्लास, डेहरिया, फुलड़ी, दूधकच्छ व कायरी में शिविर आयोजित होंगे।

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत ‘‘प्रशासन गांव की ओर’’ अभियान के तहत 24 दिसंबर को हरदा विकासखंड के ग्राम पिडगांव, सोनखेड़ी, कायागांव, मांगरूल, हंडिया, कमताड़ा, मगरधा, कनारदा, खामापड़वा, सोनतलाई व नीमगांव में शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा 24 दिसंबर को ही खिरकिया विकासखंड के ग्राम कालधड़, मुहालकला, नगावामाल, पोखरनी, खुदिया, कालकुण्ड व लोलांगरा में शिविर आयोजित होंगे। सुशासन सप्ताह के तहत 24 दिसंबर को ही टिमरनी विकासखंड के करताना, कचनार, गाड़ामोड़ खुर्द, खिड़की व नांदवा में शिविर आयोजित होंगे।