jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों में बांटा

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 में होने वाली 10वीं बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा बदलाव किया है। 10वीं के एग्जाम पेपर पैटर्न को लेकर सीबीएसई ने बड़ा फैसला लेते हुए विज्ञान और समाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों में बांटा है।
सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10 के विज्ञान प्रश्न पत्र को अब तीन स्पष्ट खंडों में बांटा जाएगा। इसमें जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के लिए अलग-अलग खंड होंगे। इसी तरह सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र चार हिस्सों में होगा, जिसमें इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र को अलग-अलग खंडों में रखा जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि यह नया पैटर्न 2026 की बोर्ड परीक्षा से लागू होगा।

- Install Android App -

उत्तर पुस्तिका के लिए भी बड़ा निर्देश
सीबीएसई ने छात्रों को उत्तर लिखने को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। स्टूडेंट्स को अपनी पुस्तिका को विज्ञान के लिए तीन और समाजिक विज्ञान के लिए चार हिस्सों में बांटना होगा। हर खंड के उत्तर उसी खंड के लिए तय की गई जगह पर लिखने होंगे। अगर किसी छात्र ने एक खंड का उत्तर दूसरे खंड में लिखा या अलग-अलग खंडों के उत्तरों को आपस में मिला दिया तो ऐसे उत्तरों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और उसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।

स्कूल को भी दिया निर्देश
सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि नए परीक्षा पैटर्न को लागू होने से पहले ही छात्रों को इसकी पूरी जानकारी दी जाए। बोर्ड का कहना है कि पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को उत्तर खंडों में लिखने की आदत डलवाई जाए, ताकि बोर्ड परीक्षा के समय उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके साथ ही सीबीएसई ने छात्रों को सलाह दी है कि वे बोर्ड की अकादमिक वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा सैंपल प्रश्न पत्रों को जरूर देखें। सीबीएसई ने छात्रों से अपील की है कि किसी भी तरह की भ्रमित करने वाली जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करें।