jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा

नई दिल्ली। रेल यात्रा के दौरान मिलने वाले खाने को लेकर अक्सर यात्रियों की शिकायतें सुनाई देती रही हैं, लेकिन अब इस तस्वीर को बदलने की तैयारी हो चुकी है। भारतीय रेलवे की कैटरिंग इकाई आईआरसीटीसी ने भोजन की गुणवत्ता को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए देशभर में एक नया प्रयोग शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य ट्रेनों में ऐसा खाना परोसना है जो स्वाद, स्वच्छता और प्रस्तुति के मामले में किसी अच्छे रेस्टोरेंट से कम न हो।

रेल मंत्रालय के अधीन नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम आईआरसीटीसी हर दिन करीब 16.5 लाख यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराता है। यात्रियों की बदलती उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए अब एक अलग मॉडल अपनाया गया है। इस व्यवस्था में खाना बनाने और यात्रियों को परोसने की जिम्मेदारी को अलग कर दिया गया है। बड़े और अनुभवी फूड ब्रांड्स आधुनिक किचन में भोजन तैयार करेंगे, जिसे तय मानकों के तहत ट्रेनों तक पहुंचाया जाएगा।

- Install Android App -

नामी फूड ब्रांड्स की एंट्री
यह प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट फिलहाल देश के विभिन्न रेलवे जोनों की चुनिंदा ट्रेनों में लागू किया गया है। खास तौर पर वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों को इस प्रयोग के लिए चुना गया है। इन ट्रेनों में अब हल्दीराम, एलियर, कैसिनो एयर कैटरर्स, इस्कॉन जैसे जाने-माने नाम यात्रियों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं। आईआरसीटीसी के अनुसार, इस ट्रायल के दौरान किचन की साफ-सफाई, खाना बनाने की प्रक्रिया, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्टेशन और ऑनबोर्ड सर्विस, हर चरण की बारीकी से जांच की जा रही है। मेनू में क्षेत्रीय स्वाद, सेहतमंद विकल्प और बेहतर प्रेजेंटेशन को भी प्राथमिकता दी गई है।

यात्रियों की प्रतिक्रिया बड़ी ताकत
अब तक यात्रियों से जो फीडबैक मिला है, वह इस पहल के पक्ष में जाता दिख रहा है। स्वाद में सुधार, खाने की ताजगी और साफ-सफाई को लेकर यात्रियों ने सकारात्मक अनुभव साझा किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर यह मॉडल सफल साबित होता है, तो इसे धीरे-धीरे लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा।

भविष्य की रेल यात्रा का संकेत
आईआरसीटीसी का यह कदम साफ संकेत देता है कि भारतीय रेलवे अब सिर्फ सफर ही नहीं, बल्कि सफर के हर पहलू को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है।