jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

बस में आग लगने से मची अफरा-तफरीः सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

बुरहानपुर। जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर ग्राम असीरगढ़ में इंदौर इच्छापुर नेशनल हाइवे पर शनिवार देररात एक यात्री बस में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बस इंदौर की ओर से आ रही थी। घटना के दौरान बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बस का आगे का हिस्सा जलकर राख

- Install Android App -

ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है किंतु प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगने का कारण सामने आ रहा है। जब तक दमकल दल मौके पर पहुंचा, तब तक बस का आगे का हिस्सा और अंदरूनी भाग पूरी तरह जल चुका था। घटना रात के समय हुई, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल रहा।

कई कंडम वाहन दौड़ रहे

फिलहाल पुलिस और परिवहन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। जिले में कई अनफिट बसें दौड़ रही है किंतु आरटीओ विभाग और यातायात पुलिस इन बसों पर कार्यवाही करने के बजाय चलानी में व्यस्त है। जिले में कई कंडम वाहनों को दौड़ाया जा रहा और यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, किंतु संबंधित विभागा और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।