मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर। बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के लोग नदियो में मछली पकड़ने जाते है।इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही से मौत के शिकार हो जाते है।ऐसा ही एक मामलो भगवा थाना क्षेत्र के खरदौती ग्राम का है।जब युवक घर से मछली पकड़ने का कह निकला जब अगले दिन सुबह तक नही लौटा तो परिजनों ने थाने में सूचना दी। करीबी स्टाप डैम पर मछली पकड़ने के दौरान युवक तेज बहाव मेें बह गया हैं| घटना की जानकारी लगते थाना स्टाफ रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचा। युवक को पानी में लगातार खोज करता रहा देर शाम तक युवक का कुछ भी पता नही चल पाया है।
जिला प्रशासन ने सभी अलर्ट किया है कि बारिश के दौरान कोई मछली का शिकार करने नही जायेगे। बावजूद इसके लोग मछली शिकार करने पहुंच जाते है। इस प्रकार की घटनाएं हो जाती है।
युवक के बह जाने की जानकारी लगते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश की जाती रही। अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है। -रामस्वरूप उपाध्याय, थाना प्रभारी, भगवां