jhankar
ब्रेकिंग
श्रेय की राजनीति न करे कमल पटेल, सेवा की राजनीति करे:- विधायक डॉ. दोगने इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध

Big News Mp : भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में छिंदबाड़ा के दमुआ पहुचे सीएम मोहन यादव करेेगे रोड शो

प्रदेश में सियासत का पारा अब चढ़ने लगा है। लोकसभा चुनाव की मतदान की तिथि 19 अप्रैल जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे प्रदेश में चुनावी सरगर्मी अब सर चढ़कर बोलने लगी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव भी अब धुंआधार प्रदर्शन में जुट गए हैं भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लगातार जन सर्मथन हासिल करने मे लगे हुए है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दमुआ : इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव का एक बार फिर छिंदवाड़ा जिले में पहुंचे हैं | जहां आदीवासी क्षेत्र जुन्नारदेव विधानसभा के दमुआ में अपना रोड शो प्रारंभ करेंगे। सीएम यादव छिंदवाड़ा जो कि कांग्रेस नेता और प्रदेश पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ और गृह जिला है | वहां पर सेंध लगाने का प्रयास कर रहे है। अब पूर्व सीएम और वर्तमान सीएम इस चुनावी दंगल में आमने सामने हैं। भाजपा कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर नेताओं की जंग आगाज हो चुकी है।

इस प्रकार होगा सीएम को रोड शो –

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार सीएम का रोड शो पुराना दमुआ से प्रारंभ होकर खेड़ापति मंदिर से झंडा चौक दमुआ बैरियर पहुंचेगा। यहां से मेन रोड होते हुए दीनदयाल चौक होते हुए घोड़ावाडी ग्राम पंचायत में पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का यह रोड शो का कारवां नीमढाना व डूंगरिया बस स्टैंड पर पहुंचेगा। इसके पश्चात डॉक्टर मोहन यादव का यह रोड शो का कारवां दांतलावादी ग्राम पंचायत से होते हुए जुन्नारदेव नगर की सीमा में प्रवेश कर सिनेमा रोड, नुक्कड़ चौक, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर पहुंचेगा। यहां से यह कारवा आंंबेडकर तिराहे से राम तिराहा होते हुए पाला चौरई में समाप्त होगा। सीएम यादव छिंदवाड़ा जो कि कांग्रेस नेता और प्रदेश पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ और गृह जिला है वहां पर सेंध लगाने का प्रयास कर रहे है।अब पूर्व सीएम और वर्तमान सीएम इस चुनावी दंगल में आमने सामने हैं। भाजपा कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर नेताओं की जंग शूरुहो चुकी है।

______________

यह भी पढ़े –