jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती सीमेंट-सरिया के आज के भाव: मकान निर्माण कराने वालों के लिए जरूरी अपडेट, जानिए कितनी है कीमत मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरदा पुलिस ने युवाओं से किया संवाद, 150 विद्यार्थी हुए शामिल

Big News : बैरियर पोस्ट पर 05 लाख नगदी के साथ युवक गिरफतार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छिंदवाड़ा : आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से ही लगातार पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों पर जांच कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बैरियर पोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को एसएसटी बैरियर झिरपा थाना माहुलझिर में पांच लाख रुपये की राशि जब्त की है। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि एएससी केसी बोपचे और एएसपी के निर्देशन में निगरानी टीम द्वारा अनुभाग स्तर पर कार्रवाई की गई। जिले के अंदर और बाहर जाने वाले वाहनों की पूरी कड़ाई और सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसडीओपी के.के. अवस्थी, थाना प्रभारी माहुलझिर रविंद्र पवार, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह और गजेंद्र पंद्राम एसएसटी दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गौरतलब है कि जिले में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से ही लगातार टीम द्वारा जांच कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत रोज ही बड़े पैमाने पर रकम बरामद की जा रही है। एसएसटी दल सतत रूप से वाहनों की जांच कर रहे हैं। जिसके तहत 50 हजार से अधिक रकम पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –