jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बिहार के फतुहा में रोड शो

भोपाल। बिहार में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा दिख रहा है। इसी कड़ी में BJP के कई नेता प्रचार में लगे हुए हैं। रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी बिहार के फतुहा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के लिए प्रचार किया।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रविवार को राजधानी पटना के फतुहा विधानसभा में पहुंचे। यहां उन्होंने लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी रूपा कुमारी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने रूपा कुमारी के लिए जनता से वोट मांगे। मुख्यमंत्री ने एनडीए प्रत्याशी रूपा कुमारी के साथ खुले पिकअप में रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

प्रचार के दौरान जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने रूपा कुमारी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘एनडीए की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फतुहा विधानसभा को आगे बढ़ाने के लिए महिला नेतृत्व की जरूरत है। रूपा कुमारी फतुआ के विकास की रफ्तार को बढ़ाएंगी। इसलिए रूपा कुमारी को भारी मतो से विजयी बनाएं।’