jhankar
ब्रेकिंग
रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट किसानों के लिए जरूरी खबर, अब बिना ई-टोकन नहीं मिलेगा खाद मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप

सिवनी मालवा आएंगे CM डॉ. मोहन यादव, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

कलेक्टर-एसपी ने सभा स्थल व हेलीपैड का किया निरीक्षण,

सिवनी मालवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगामी 16 अप्रैल को नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में आगमन प्रस्तावित है। वे यहां आयोजित आमसभा में जनहितैषी विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

- Install Android App -

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना व पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस थोटा ने प्रशासनिक अमले के साथ कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित सभा स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभा कक्ष में बैठक कर अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन, जिला पंचायत सीईओ हिमांशू जैन, अपर कलेक्टर अनिल जैन, एडिशनल एसपी अभिषेक राजन, एसडीएम विजय राय सहित अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।