jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

CM Farmer Welfare Scheme 2024: ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ किसानो को मिलेंगे ₹10,000/- ऐसे करे आवेदन

अब मध्य प्रदेश के प्रत्येक किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹6000 और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत ₹4000/- दिया गया कुल मिलाकर ₹10,000/- की आर्थिक सहायता सभी किसानों के लिए सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष दी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार की  पीएम किसान सम्मान निधि योजना, राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत, किसानों को ₹6,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, योजना में राशि –

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सभी किसानों को ₹4000/- की आर्थिक सहायता मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा की जाती है और यह आर्थिक सहायता प्रति वर्ष ₹2000 – ₹2000 की दो किस्तों में दी जाती है या आर्थिक सहायता सभी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को दी जाती है 7 मई 2023को मुख्यमंत्री  द्वारा मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में इस योजना के अंतर्गत 1500 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की गई |

लाभार्थी –

यह योजना उन किसानों के लिए लागू होगी जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं।

पात्रता –

इस योजना के लिए पात्र होने के लिए, आवेदक को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

  • आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना में शामिल होना चाहिए।
  • आवेदक के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।

- Install Android App -

आवेदन प्रक्रिया –

योजना के लिए आवेदन करने के लिए, आवेदक को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए जो आवेदन किया था, उसी आवेदन का उपयोग कर सकता है। आवेदक को आवेदन पत्र में अपना बैंक खाता विवरण भी भरना होगा।

  • पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर
  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • किसान विकास पत्र या फिर किसान क्रेडिट कार्ड
  • राशन कार्ड

योजना का उद्देश्य –

यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में मदद करेगी। इससे किसानों को अपने कृषि कार्यों को बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी। साथ ही, इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। यह योजना मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक वरदान है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। यह योजना समाज में किसानों के प्रति सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देगी।

कब और कैसे मिलेगा लाभ –

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जो मध्य प्रदेश के किसानों के लिए लाभकारी है। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।

  • यह राशि 7 मई 2024 को दोपहर 3:00 बजे आयोजित होने वाले वर्चुअल कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के खाते में पहुंचाई जाएगी |
  • यह कार्यक्रम में मंत्री परिषद के सदस्य कलेक्टर जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राही कमिश्नर इत्यादि सभी उपस्थित रहेंगे।
  • मध्य प्रदेश  7 मई को किसानों के खाते में ₹150000000 की राशि वितरित की जाने की जानकारी दी गई |
  • इसके साथ मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा सन् 2024 से किसानों को दिए गए ऋण के भुगतान की अंतिम तिथि को भी बढ़ा दिया गया है।

पहले या अंतिम तिथि 1 मार्च थी जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया और अभी स्थिति को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है।