jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना 2024: महिलाओं को ₹600 महीने की पेंशन, यहां देखे आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना 2024: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना है, जो विधवा और दिव्यांग महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 600 रुपए की पेंशन राशि दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाती है।

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना योजना का उद्देश्य –

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की वृद्ध और विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें जीवन यापन में मदद मिल सके। यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई थी और अब इसका संचालन वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना पात्रता –

योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रताएँ पूरी करनी होंगी।

1. योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा।
2. केवल विधवा महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
3. महिलाओं के पास पति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए।
4. बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
5. बीपीएल कार्डधारी और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
6. आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना आवश्यक दस्तावेज –

आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैक खाते की पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बीपीएल कार्ड
  • सम्रग आईडी

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना आवेदन प्रक्रिया –

- Install Android App -

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया…

इस योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीको से फार्म जमा किया जा सकता है। आगे आपको ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने वाले है।

1. सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://socialsecurity.mp.gov.in पर जाएं।
2. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सेक्शन में जाएं।
3. योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को जमा करे।
5. इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर सकते है।
6. आवेदन फार्म जमा हो जाने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर, संबंधित कार्यालय में जाकर जरूरी जमा करे।

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया –

ऑफलाइन आवेदन फार्म जमा करने के लिए आपको आगे बताई का रही निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा। योजना में ऑफलाइन आवेदन करना सरल और आसान है।

1. ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत कार्यालय में जाएं।
2. शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालय या नगर पंचायत कार्यालय में जाएं।
3. आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और सभी आवश्यक जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करें।

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के लाभ –

योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को हर महीने 600 रुपए की पेंशन राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। यह पैसा हर महीने महिलाओं को प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना 2024 मध्य प्रदेश की गरीब और विधवा महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके जीवन यापन में मदद करना है। आवेदन प्रक्रिया सरल है और आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो जल्दी से आवेदन करें और इस योजना का लाभ प्राप्त करें।

मौसम अपडेट : महाराष्ट्र में बारिश की शुरुआत के साथ मानसून का आगाज, जानिए आपके राज्य में कब होगी बारिश