jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

भिंड में किसानों पर लाठीचार्ज का मामला, सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार में किसानों पर लाठीचार्ज के मामले में सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। इसके बाद भिंड एसपी असित यादव ने कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि खाद वितरण केंद्र के बाहर किसानों की भीड़ जाने से अव्यवस्था हो रही थी, जिस पर पुलिसकर्मियों ने किसानों पर लाठियां बरसा दीं। अब पुलिस अधीक्षक द्वारा एक्शन लिया गया है।

- Install Android App -

सुबह 5 से लाइन में लगे थे किसान
बताया जा रहा है कि लहार में किसान खाद वितरण केंद्र के बाहर सुबह 5 बजे से जुटना शुरू हो गए थे। कई गांवों के किसानों के आने से वितरण केंद्र के बाहर भीड़ बढ़ गई जिसके बाद अव्यवस्था होने लगी। संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने लगे। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक पुलिसकर्मी किसानों पर बेरहमी से लाठी बरसाते हुए दिख रहा है। वहीं दूसरे पुलिसकर्मी के हाथ में लाठी दिखाई दे रही है।

किसानों के हाथ-पैर में आई चोट
लाठीचार्ज होने से कई किसानों के हाथ-पैर में चोट आई है। किसी किसान के सिर में चोट भी आई है। इस खबर को विस्तार न्यूज़ ने प्रमुखता से दिखाया। भिंड पुलिस अधीक्षक असित यादव ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट किया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है कि खाद वितरण के समय प्रधान आरक्षक द्वारा किसानों पर बल का प्रयोग किया गया जो कि उचित नहीं है। उक्त लापरवाही कृत्य हेतु प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।