jhankar
ब्रेकिंग
मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन

ग्वालियर में CMHO की बड़ी कार्रवाई, 5 क्लीनिक सील

ग्वालियर। ग्वालियर में सोमवार को CMHO डॉ. सचिन श्रीवास्तव की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से चल रहे पांच क्लीनिकों को सील कर दिया। ये सभी क्लीनिक लंबे समय से बिना पंजीकरण के चल रहे थे और शहर के कई लोगों का इलाज बिना डर के कर रहे थे। इन क्‍लीनिकों में इलाज करने वाले लोग लोग मान्य मेडिकल डिग्रीधारी नहीं थे।

हजीरा और लश्कर इलाके में रेड

- Install Android App -

CMHO टीम ने हजीरा और लश्कर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि इन क्लीनिकों में RMP, B. Pharma और अन्‍य डिप्लोमा धारक लोग एलोपैथिक इलाज कर रहे थे, जबकि उन्हें इसकी अनुमति नहीं है। जांच में पता चला कि कई जगह डिग्रीधारी खुद मरीजों का इलाज नहीं कर रहे थे, बल्कि उनकी जगह अन्य लोग दवाएं दे रहे थे। टीम ने पाया कि कुछ संचालक सिर्फ बी.फार्मा या होम्योपैथी की डिग्री रखते थे, लेकिन यहां एलोपैथिक इलाज कर रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है।

तुरंत सील किए गए पांच क्लीनिक

निरीक्षण में जिन क्लीनिकों को सील किया गया, उनमें विश्वास क्लीनिक सेवा नगर किलागेट, विश्वास क्लीनिक चार शहर का नाका, के.टी. दीवान क्लीनिक हजीरा, पी.सी. बाथम क्लीनिक हजीरा और हाकिम सिंह क्लीनिक लक्ष्मीगंज रोड शामिल हैं। इनमें से कोई भी क्लीनिक नियमानुसार पंजीकृत नहीं था। कुछ संचालकों के पास होम्योपैथी या फार्मेसी की डिग्री थी, लेकिन वे एलोपैथिक इलाज कर रहे थे, जो कानून के खिलाफ है।