jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

औचक निरीक्षण पर कलेक्टर पहुंचे तो दुकान बंद मिलाः खाद्य विक्रेता के खिलाफ FIR के दिए निर्देश

सिंगरौली। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के भ्रमण में निकले। इस दौरान शासकीय उचित मूल्य की (राशन) दुकान का निरीक्षण पर पहुंचे तो दुकान बंद मिला। स्टाक का सत्यापन कराने पर खाद्य सामग्री की मात्रा कम मिली। कलेक्टर ने खाद्य विक्रेता को पद से पृथक कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

हितग्राहियों को खाद्यान का वितरण नहीं पाया गया

- Install Android App -

दरअसल सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल औचक निरीक्षण के लिए शासकीय उचित मूल्य खाद्यान केन्द्र करौटी पहुंचे तो दुकान बंद पाई गई। पात्र हितग्राहियों को खाद्यान का वितरण नहीं पाया गया, साथ ही स्टाक सत्यापन के दौरान 60 क्विंटल चावल एवं 15 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। उन्होंने तत्काल संबंधित केन्द्र के खाद्य विक्रेता राम प्रसाद बैस को पद से पृथक करने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिए।

त्योहार के पूर्व शत प्रतिशत खाद्यान वितरण के निर्देश

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि आज ही केन्द्र में उचित व्यवस्था कर पात्र हितग्राहियों को खाद्यान वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें। खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए कि त्योहार के पूर्व शत प्रतिशत खाद्यान वितरण कराये एवं क्षेत्र का सतत भ्रमण करें। खाद्यान की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।