jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

राजस्व में लापरवाही पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने महू के तीन पटवारियों को किया निलंबित

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही लापरवाही को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद महू (डॉ. अंबेडकर नगर) में पदस्थ तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से जिले भर के राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है।

- Install Android App -

कलेक्टर के आदेश पर जिन पटवारियों को निलंबित किया गया है, उनमें आशीष कटारे, अनिता चौहान और मेघा शर्मा शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में राजस्व मामलों को गंभीरता से नहीं लिया और कार्य में भारी लापरवाही बरती। जांच में ग्राम सांतेर (रसलपुरा) के खसरा नंबर 68/1 और 69/1 से जुड़े प्रकरण में खामियां पाई गईं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने साफ शब्दों में कहा है कि राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन का मानना है कि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई न होने से आम जनता को परेशानी होती है और व्यवस्था पर भरोसा कमजोर पड़ता है। निलंबन अवधि के दौरान तीनों पटवारियों का मुख्यालय देपालपुर तय किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मामले की आगे भी समीक्षा की जा रही है और यदि अन्य अधिकारियों की भूमिका सामने आई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई से इनकार नहीं किया जाएगा।इस तरह की सख्त कार्रवाई से साफ हो गया है कि इंदौर प्रशासन अब काम में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ रहा है और व्यवस्था सुधारने के लिए किसी भी स्तर तक कार्रवाई करने को तैयार है।