jhankar
ब्रेकिंग
भीलट देव परिसर में नीम के नीचे छह-माही भविष्यवाणी,बैसाख-ज्येष्ठ में दो बार बारिश, आषाढ़ से झमाझम, उम... हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च ... शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन कलेक्टर परिसर हरदा में धारा 163 लागू मूंग सिंचाई हेतु रेवापुर व माचक उपनहर हेतु ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी खिरकिया के मुर्गी पालकों ने खुद के खर्च पर शुरू किया सोनाली चूजों का पालन माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई विजय मेवाड़ा हत्याकांड में आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर सस्पेंड, राहत राशि में घोटाले का आरोप शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम

स्कूल की महिलाकर्मी ने दबाव और धमकी के कारण पानी की टंकी पर चढ़कर जताया विरोध

उज्जैन। शहर के ज्ञानोदय स्कूल से जुड़े छात्रावास में गुरुवार को तब हंगामा मच गया जब संस्थान की अंशकालीन दैनिक कर्मचारी सुनीता ने प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताते हुए पानी की टंकी पर चढ़ने जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

सुनीता ने आरोप लगाया कि उन्हें स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार मानसिक दबाव और कार्यस्थल पर धमकियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्हें यह रास्ता अपनाना पड़ा। उनका दावा है कि वे ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रही थी। स्कूल प्राचार्य संध्या शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचीं और आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनीता 281 बच्चों के भोजन की व्यवस्था देखती हैं और अगर कोई कर्मचारी निर्धारित काम करने को ही ‘दबाव’ समझता है, तो यह सही नहीं है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर थाने ले जाया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई। थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि पुलिस अब महिला की शिकायत और सभी तथ्यों की जांच कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई निर्धारित की जा सके।