jhankar
ब्रेकिंग
UP में बारिश का कहर - 3 दिन में 56 की मौत, 1021 घर टूटे, 75 में से 56 जिलों में बाढ़ जैसे हालात किसान ऐप बना ठगी का जरिया, टोकन बुक करते ही खाते से उड़े 50 हजार साइबर ठगों ने 10-10 हजार की 5 किस्... छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ

कांग्रेस विधायक अकील का गुस्सा फूटा; मेट्रो अफसरों की मीटिंग ली, बोले-गड्‌ढों से हादसे हो रहे

भोपाल। पुराने भोपाल में मेट्रो निर्माण की वजह से सड़कों पर गड्‌ढे और धूल उड़ने से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील का गुस्सा फिर फूट पड़ा। उन्होंने मेट्रो अफसरों की मीटिंग ली। कहा कि सड़कों के गड्‌ढों से हादसे हो रहे। लोग जख्मी हो रहे हैं, लेकिन न गड्‌ढे भरे जा रहे और न ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी गई। हादसों में जिनके घर में कोई आदमी मर जाता है, उनके परिजनों का दर्द पूछो। विधायक अकील ने तीन दिन पहले भी मेट्रो इंजीनियर को फटकार लगाई थी। कहा था कि पुराने भोपाल में धूल उड़ा रखी है। क्या यहां के मालिक हो गए हैं। जहां चाहे वहां सड़कें खोद दी। तीन महीने से बोल रहा हूं, लेकिन कोई राहत नहीं।

इसके बाद उन्होंने लक्ष्मी टॉकीज स्थित अपने ऑफिस में मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। जिसमें पार्षद, आम जन भी शामिल हुए। विधायक अकील ने कहा कि ठेकेदार की गलती की वजह से ऐसा हो रहा है। नए शहर की कुछ जगहों पर बेरिकेडिंग की गई है। ताकि, ट्रैफिक व्यवस्था में कोई दिक्कत न आए। वहां धूल नहीं है। रोज सफाई हो रही है, लेकिन पुराने भोपाल में ऐसा नहीं हो रहा है।

- Install Android App -

लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं
हम चाहते हैं मेट्रो आए, काम हो और विकास हो, लेकिन मेट्रो निर्माण की वजह से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई लोगों के हाथ-पैर जख्मी हो चुके हैं। आरिफ नगर, डीआईजी बंगला में कई क्षतिग्रस्त पोल खड़े हैं। जिन्हें नहीं हटाया जा रहा है। विधायक ने मेट्रो अफसरों से कहा कि सड़कों की मरम्मत तुरंत कराएं। ट्रैफिक डायवर्सन की व्यवस्था भी बेहतर तरीके से हो। ताकि लोग परेशान न हो।

पुराने शहर से 10 किमी गुजरेगी मेट्रो
बता दें कि भोपाल के सिटी एरिया में मेट्रो की ऑरेंज लाइन के दूसरे फेज का काम चल रहा है। सुभाषनगर से करोंद तक करीब 10 किलोमीटर तक मेट्रो रूट है। दो अंडरग्राउंड स्टेशन भी बनेंगे। वहीं, बाकी हिस्से में सड़क के ऊपर से मेट्रो गुजरेगी। कहीं पिलर खड़े हो रहे हैं तो कहीं अंडरग्राउंड काम चल रहा है। इस वजह से सड़कों की खुदाई भी की गई है। दूसरी ओर, हर रोज जाम के हालात भी बन रहे हैं। इसी वजह से चार दिन के भीतर भोपाल

सेकेंड फेज में 8 मेट्रो स्टेशन बनेंगे
सुभाष नगर डिपो से करोंद तक के रूट में कुल 2 फेज में काम हो रहा है। कुल 8.77 Km में से 5.38 Km हिस्से में 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन-पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, कृषि उपज मंडी और करोंद में बन रहे हें। वहीं, बाकी 3.39 किलोमीटर रूट अंडरग्राउंड है। इसमें 2 मेट्रो स्टेशन भोपाल रेलवे स्टेशन व नादरा बस स्टैंड भी रहेंगे।