jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

इंदौर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, नेशनल हाईवे जाम कर बोले नेता-‘किसानों की लड़ाई अब सड़क से सदन तक’

इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को इंदौर के बायपास स्थित मेडिकेप्स चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर उतरकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर यह आंदोलन सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा।

- Install Android App -

आंदोलन में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, बुधनी विधानसभा से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता ‘हनुमान’ और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भी मंच से प्रदेश सरकार पर निशाना
साधा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान बिजली, खाद, फसल नुकसान और समर्थन मूल्य जैसी समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए बायपास मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।