jhankar
ब्रेकिंग
स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' हरदा: रेलवे ट्रैक पर गोवंश बांधने के मामले में आरोपी केवलराम गिरफ्तार, जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

ग्राम पंचायत सुरगांव मे सरपंच सचिव की सांठगांठ से लाखों का भ्रष्टाचार

बैतूल। जिले की ग्राम पंचायत सुरगांव में पच्चीस लाख की योजना में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। गांव के लोगों ने जनपद पंचायत सीईओ से शिकायत की है।

निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री का उपयोग

ग्राम पंचायत मे मंगल भवन का   निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें केवल घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।जो आने वाले समय कभी धराशायी हो सकता है। इस निर्माण कार्य हेतु सरपंच सचिव द्वारा बारह लाख रुपये निकाल लिए गए।
ग्रामीणों ने सीईओ को बताया कि पंचायत सचिव और सरपंच मिलीभगत से फर्जी बिल पास कर लाखों की उगाही कर रहे हैं।

- Install Android App -

स्थानीय मजदूरो को भुगतान नही

ग्रामीणो ने बताया की स्थानीय ग्राम के मजदूरों को भुगतान नहीं करते है और बाहर के मजदूर बुला कर कार्य कराया जा रहा है। पंचायत द्वारा दुकान निर्माण भी नियम विरुद्ध हुये वहीं बिजली के पोल हटाए बगैर शुरू किया गया।ज्ञात हो कि  पिछली बार 2018 में भी 18 लाख का गबन हुआ था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासन शीघ्र करे कार्यवाही

सीईओ को दिये आवेदन मेँ ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जिला प्रशासन जल्द जांच करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि पंचायत में पारदर्शिता बनी रहे और योजनाओं का सही लाभ मिले।