jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

वेतन न मिलने पर भड़के आउटसोर्स कर्मचारी, भोपाल में आंदोलन की तैयारी

भोपाल। स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। मजबूर कर्मचारियों ने अब आंदोलन करने की चेतावनी दी है। साथ ही सोमवार से कर्मचारी एक सप्ताह तक अलग-अलग जिलों में अपने खून से प्रधानमंत्री और भारत सरकार को पत्र लिखकर अपनी मांग उठाएंगे।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से काम करने वाले कर्मचारियों को कई जिलों में वेतन नहीं मिल पा रहा है। नेताओं से लेकर अधिकारियों तक लगातार चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूर कर्मचारी अब प्रदेश की राजधानी भोपाल में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। साथ ही कर्मचारियों ने कहा है कि वह सोमवार से एक सप्ताह तक अलग-अलग जिलों में अपने खून से प्रधानमंत्री और भारत सरकार को पत्र लिखकर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश की तरह नीति तैयार करने सहित अन्य प्रमुख मांगें उठाएंगे।

अलग-अलग दिया जा रहा वेतन
बता दें कि प्रदेश में करीब 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आउटसोर्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि निजी आउटसोर्स एजेंसियों द्वारा सभी जिलों में मनमर्जी अनुसार अलग-अलग वेतन दिया जा रहा है। पिछले 8 वर्षों से प्रदेश के सभी जिलों में निजी आउट सोर्स एजेंसियों द्वारा श्रम विभाग द्वारा निर्धारित वेतन नहीं दिया गया। और 4 से 6 माह वेतन भुगतान नहीं किया जाता है। केवल 60 से 70% वेतन दिया जाता है। फिर भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एव सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षकों द्वारा निजी आउटसोर्स कंपनियों को ब्लैक लिस्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि निजी फायदे को देखते हुए निरंतर नियम विरोध अनुबंध किया जा रहे हैं। जिसमें श्रम विभाग के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

- Install Android App -

कंपनियों पर करोड़ों के घोटाला का आरोप
कोमल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आउटसोर्स कर्मचारी के वेतन के नाम पर निजी आउटसोर्स कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपए का घोटाला किया जा रहा है। जिसको लेकर संगठन द्वारा निरंतर मांग की गई की कोषालय अधिकारी द्वारा जांच कराई जाए। लेकिन आज तक कोई जांच नहीं कराई गई। जिससे निजी कंपनियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है।

इन जिलों में नहीं हुआ वेतन का भुगतान

1. जिला श्योपुर में 11 माह से वेतन नहीं दिया गया है ।
2. जिला कटनी में 6 माह से वेतन नहीं दिया गया है ।
3. जिला जबलपुर में 3 माह से वेतन नहीं दिया गया ।
4. जिला मुरैना में 2 माह से वेतन नहीं दिया गया ।
5. जिला सागर में 4 माह से वेतन नहीं दिया गया ।
6. जिला शहडोल में 5 माह से वेतन नहीं दिया गया।
7. जिला उज्जैन महिदपुर ब्लॉक में 7 माह से वेतन नहीं दिया गया।
8. जिला सीधी में 4 माह से वेतन नहीं दिया गया है।
9. जिला नर्मदा पुरम में 2 माह से वेतन नहीं दिया गया है।